प्रथम सांसद जनपद रायबरेली के बाबू बैजनाथ कुरील जी की जयंती पैतृक आवास पर धूमधाम के साथ मनाया गया !

 

  रायबरेली! लल्ला खेड़ा खीरों रायबरेली में रायबरेली के प्रथम सांसद, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व केंद्रीय मंत्री रहे महापुरुष बाबू बैजनाथ कुरील जी की जयंती बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई गई!

 साथ ही बाबू बैजनाथ कुरील जी के भतीजे पांच बार विधायक रहे महापुरुष रामदुलारे कुरील जी के स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए व उनके आजीवन किए गए संघर्षो व कार्यों व योगदान को याद किया गया!

ज्ञात हो कि लल्ला खेड़ा में प्रतिवर्ष बाबू बैजनाथ कुरील  का पूरा परिवार बाबूजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए बाबू बैजनाथ कुरील एवं स्वर्गीय रामदुलारे कुरील स्मृति सेवा संस्थान के बैनर तले प्रतिवर्ष एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करता है!

  समिति के अध्यक्ष बाबू बैजनाथ कुरील के बेटे कर्नल कमलेश चंद्र सेवानिवृत्ति पोस्ट मास्टर जनरल व अति सचिव पोस्ट भारत सरकार हैं व सचिन स्वर्गीय रामदुलारे कुरील जी के बेटे बिरेन्द्र कुरील जी हैं!

 शानदार कार्यक्रम मे विद्वान वक्ताओं के द्वारा बाबूजी के जीवन, व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया! समिति के सचिव कर्नल कमलेश चंद्र ने बाबूजी के जीवन व्यक्तित्व कृतित्व व उनके जीवन संघर्षों व उनके द्वारा सांसद व केंद्रीय मंत्री रहते किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया! इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने बाबूजी के जीवन पर अपनी कविताएं प्रस्तुत की! जिसकी उपस्थित जन समुदाय ने बहुत सराहना की!



कार्यक्रम में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी कंपोजिट विद्यालय लाल खेड़ा के मेधावी व कक्षा 1 से 8 तक में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र कॉपी पेन व अन्य अनेक वस्तुएं व सम्मान राशि भेंट करके पुरस्कृत किया गया!

 साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओ व विशिष्ट अतिथियों को सम्मान पत्र व साल भेंट करके सम्मानित किया गया!

 कार्यक्रम का संचालन नीरज हंस व विश्वनाथ प्रसाद के द्वारा किया गया! कार्यक्रम में बाबूजी के समस्त परिवार के साथ क्षेत्र के सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक राहुल राजपूत, भागीदारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येश गौतम, विमल किशोर सबरा, जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, बृजेश गौतम, सोहन अंबेडकर,जयप्रकाश सत्यार्थी सहित सैकड़ो गणमान्य अतिथि गण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे!

रिपोर्ट भारती 

7081260882

Post a Comment

Previous Post Next Post