रायबरेली! राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार राय परामर्शदाता / कोऑर्डिनेटर जिला चिकित्सालय पुरुष रायबरेली व ममता श्रीवास्तव जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में बच्चों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा उन्हें यह बताया गया की 10 साल की उम्र से किशोरावस्था की शुरुआत होती है तथा 19 साल तक रहती है!
किशोरावस्था में होने वाली प्रमुख लक्षण लंबाई में वृद्धि स्वर ग्रंथियां में परिवर्तन श्वेत एवं तेल ग्रंथियां का क्रियाशीलता मे वृद्धि और जनन अंगों का विकास होता है पोषण सलाह मानसिक स्वास्थ्य गैर संचारी रोग यौन और प्रजनन स्वास्थ्य की परेशानी एचआईवी के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया गया कार्यक्रम के बारे में सीनियर शिक्षक शत्रुघ्न सिंह सर द्वारा आए हुए परामर्शदाताओं का बच्चों से परिचय कराया गया तथा बताया गया की 10 से 19 साल में किशोर किशोरियों को ध्यान देने की अधिक आवश्यकता है
इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार द्वारा किशोरावस्था के बारे में बच्चों को बताया गया इस उम्र में बच्चों में भावनात्मक परिवर्तन होते हैं तथा शिक्षा को लेकर भी उनको जानकारी दी गई कि इस अवस्था में अपने करियर के प्रति बच्चों को ध्यान देने की अधिक आवश्यकता होती है तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक व प्रवक्ता द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली गई तथा सभी विषयों को ध्यान से सुना गया तथा सवाल भी पूछे गए बच्चों द्वारा इस कार्यक्रम में क्विज तथा ग्रुप डिस्कशन के द्वारा भी सवाल पूछे गए प्रधानाचार्य द्वारा परामर्शदाता को हर महीने ऐसे आयोजन करने के लिए विद्यालय में आने के लिए कहा गया
जिससे बच्चों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके परामर्श दाता द्वारा बच्चों को बताया गया कि पिछले 10 सालों से जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय किशोर क्लिनिक संचालित होती है किशोर को रूम नंबर चार तथा किशोरियों के लिए महिला जिला चिकित्सालय रायबरेली में रूम नंबर 16 में उनको काउंसलिंग की भी सुविधा दी जाती है जो की पूरी तरह से गोपनीय होता है हर माह आठ आउटरीच एक्टिविटी का भी आयोजन विभिन्न स्कूलों में किया जाता है जिससे बच्चों को लाभ प्राप्त हो सके बच्चों द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना की गई इस कार्यक्रम में लगभग 410 बच्चों ने भाग लिया


