रायबरेली! विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा इकाई द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों के जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से आए दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय धर्म प्रकाश खंड शिक्षा अधिकारी रही बृजलाल खंड शिक्षा अधिकारी रोहनिया सत्य प्रकाश यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी हरचंदपुर अश्वनी कुमार गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज राजीव कुमार ओझा ने किया। कार्यक्रम का व्यवस्थापन जितेंद्र कुमार अजय कुमार एवं भूपेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षक अभ्यास प्रकाश श्रीवास्तव एवं अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया।
सरस्वती वंदना पूजा सिंह स्वागत गीत
तू कितनी अच्छी है शबाब अली पवन श्रेया बानो विष्णु आदि बच्चों ने सुंदर गीत की प्रस्तुति देखकर अधिकारी गणों एवं उपस्थित अभिभावकोंको भाव विभोर कर दिया। वही जितेंद्र के पांव से लिखने की कौशल को देख अचंभित हुए अधिकारीगण। श्रवण बाधित छात्रा के नृत्य से सभी अधिकारी शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी मुख्य कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव दिव्यांग बच्चों के कौशल और उनके साहस की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए कहा दिव्यांगता मन से नहीं होती बल्कि व्यक्ति की सोच में होती है। आज जो इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने करके दिखाया है वैसा अच्छे खासे सामान्य लोग नहीं कर पाते। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को इसी प्रकार आगे बढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों को प्रेरित करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद भर से आए दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण देने वाले विभाग के विशेष शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा
उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए आगे अपना हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ने कहा कि उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित मिलती है दिव्यांग बच्चों की सफलता के पीछे उनके अभिभावक एवं विशेष शिक्षकों का भी बहुत बड़ा हाथ है। आगे भी उन्हें इसी प्रकार अपने श्रेष्ठ प्रयास करनी होंगे जिससे कि जनपद के प्रत्येक दिव्यांग बच्चा समाज की मुख्यधारा में आ सके।
खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल जी ने दिव्यांग बच्चों के प्रयासों की सराहना की तथा समेकित शिक्षा की अपनी विशेष शिक्षकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विकलांग बालक जितेंद्र कुमार अपने पैरों से चित्रकारी करके उपस्थित अतिथि गण शिक्षक एवं अभिभावकों का अचंभित कर दिया। एक पैर से विकलांग पालिका नीतू ने नृत्य करके उपस्थित जन समुदाय को हतप्रभ कर दिया। श्रवण बाधित बालिका राखी की रंगोली काफी सराहनीय रही । नरेश सक्सेना द्वारा कराई गई दिव्यांग बच्चों की योग प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। कम्पोजिट विद्यालय की बालिका नैना का नृत्य तथा महाराजगंज की बालिका पूजा स द्वारा की गई सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता होगी संपन्न कराया गया ।
कार्यक्रम में रेफरी की भूमिका में बृजेश कुमार यादव अनूप मौर्य मीना वर्मा हरिशंकर सिंह विजय पांडे अर्चना बाजपेई अनुज महेश मनीष कुमार निर्मल तिवारी प्रेम बहादुर मनीष राकेश कुमार प्रवीश आशा आदि रहे।नरेश सक्सेना वंदना त्रिपाठी मल्लिका सक्सेना द्वारा दिव्यांग बच्चों की योग क्रिया सुंदर तरीके से संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम को विशेष सहयोग विशेष शिक्षक कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष शिक्षक चंद्रप्रकाश हरिशंकर सिंह विजय यादव गोविंद बाजपेई प्रवीश भारती मधु सिंह सुमन देवी शिवनंदन प्रेम बहादुर सीता बाजपेई मीना वर्मा राजेश शुक्ला विजय पांडे रावेंद्र महेश मोदनवाल राकेश निर्मल बाजपेई अर्चना बाजपेई संजय गुप्ता संतोष जयदेव मनीष कुमार राजेंद्र महत्वपूर्ण सहयोग दिया।




