अमेठी।जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी मो0 मोसर्रफ खॉ ने बताया कि खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देशानुसार डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में निर्मित तरणताल का संचालन सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरूष/महिला वर्ग एंव बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी तरणताल हेतु जिला खेल कार्यालय अमेठी से आवेदन फार्म प्राप्त कर पंजीकरण करा सकते है।
उन्होंने बताया कि तरणताल में प्रवेश हेतु 18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का शुल्क रू0 200 प्रतिमाह प्रतिघण्टा तथा 18 वर्ष से ऊपर आयु के पुरूष/महिला वर्ग के खिलाड़ियों का शुल्क रू0 600 प्रतिमाह प्रतिघण्टा एवं तरणताल में प्रवेश हेतु बालक/बालिका तथा पुरूष/महिला वर्ग के खिलाड़ियों को रू0 10 फार्म शुल्क एवं रू0 1000 प्रोत्साहन समिति शुल्क पूरे वर्ष हेतु जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि तरणताल में प्रवेश हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति, 02 पासपोर्ट साइज फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र एवं पोशाक (कास्ट्यूम) अनिवार्य है।

