तहसील गौरीगंज अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों (गौरीगंज, शाहगढ़, जामों) के खण्ड विकास अधिकारी, लेखकार / लेखा सहायक, अवर अभियन्ता (ग्रा०अभि० विभाग) एवं समस्त मनरेगा कर्मियों को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में मनरेगा सम्बन्धी दिया गया प्रशिक्षण।


अमेठी। तहसील गौरीगंज के समस्त विकास खण्डों गौरीगंज, शाहगढ़ एवं जामों के खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं अवर अभियन्ता (ग्रा०अभि० विभाग) को वीर भानु सिंह, जिला विकास अधिकारी, अमेठी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थिति प्रेरणा सभागार में मनरेगा योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शेर बहादुर, उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। 




प्रशिक्षण में मनरेगा योजनान्तर्गत मोबाइल मानिटरिंग सिस्टम में नये बदलाव, वित्तीय वर्ष 2025-26 में वृक्षारोपण, अमृत सरोवर-2, गुड गर्वनेंस-7 रजिस्टर आदि, केस फाइलिंग, कार्मिकों की योजनान्तर्गत भूमिकाएं, 

योजनान्तर्गत श्रम सामग्री, कृषि गैर कृषि, एनआरएम-गैर एनआरएम कार्यों में अनुपात, मनरेगा योजना के सम्बन्ध में जारी शासनादेशों व अधिनियम के मूलभूत सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उपस्थित प्रशिक्षार्थियों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सवाल-जवाब किया गया तथा उनके प्रश्नों का वहीं पर निराकरण किया गया। 

अन्त में उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा उपस्थिति अधिकारियों/कर्मचारियों को मनरेगा कार्यों का सतत् अनुश्रवण करने एवं समस्त बिन्दुओं पर नियमानुसार लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश भी दिये गये।



Post a Comment

Previous Post Next Post