कार्यभार संभालते ही ज़मीन पर दिखे नवागत डीएम, पहले दिन ही प्रशासनिक सक्रियता का संदेश


 

अमेठी। कार्यभार ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान जिले के अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़क पर निरीक्षण करते नजर आए। फोटो में काली शर्ट पहने बीच में चल रहे डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता, पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी साथ दिखाई दे रहे हैं।


यह दृश्य प्रशासनिक प्रतिबद्धता और मैदान पर उतरकर नेतृत्व करने की शैली का प्रतीक है। इससे स्पष्ट होता है कि श्री चौहान नीतिगत बातों से आगे बढ़कर जनपद की जमीनी हकीकत से सीधे जुड़ने का इरादा रखते हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति, योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की मंशा और जन समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता—इन सबका संदेश उनके पहले दिन की इस सक्रियता में झलकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post