डीसीसीआईएल द्वारा क्षय रोगियों को दी गयी पोषण किट


रायबरेली!  प्रधानमंत्री ने क्षय उन्मूलन का लक्ष्य साल 2025 तय किया है | इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अमावा ब्लाक के सन्दीनागिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 63 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोषण पोटली में दाल, मूंगफली, गुड़ ,चना, शहद सोयाबीन कॉर्नफ्लैक्स पोहा आदि खाद्य सामग्री थी |

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान तथा डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(डीऍफ़सीसीआईएल), नई दिल्ली के सहयोग से विश्वास संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था | 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषणात्मक और भावनात्मक सहयोग दिया जा रहा है | टीबी मरीजों के इलाज में नियमति दवाओं का सेवन जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार | इसी क्रम में निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण के लिए टीबी मरीजों को इलाज के दौरान हर माह एक हजार रूपये की राशि उनके खाते में भेजी जाती है पोषण पोटली बांटने के लिए विश्वास संस्थान के कार्य की सराहना की। 

कार्यक्रम में ने टीबी के इलाज और जाँच के बारे में विस्तार से जानकारी दी |

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीऍफ़सीसीआईएल के डिप्टी जनरल मैनेजर अभिषेक यादव ने बताया कि इस वर्ष जनपद के 700 क्षय रोगियों को पोषण किट विश्वास संस्थान के माध्यम से वितरित कराई है और यथा संभव हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

अमावां के सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित कटियार ने सभी को धन्यवाद दिया। 

टीबी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने बताया कि कि टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए क्षय रोगियों को हर संभव सहायता की जा रही है। मरीजों को अपने पोषण पर ध्यान देना चाहिए। दवा नियमित रूप से लेनी चाहिए। कोई भी समस्या होने पर तत्काल सरकारी चिकित्सालय में संपर्क करना चाहिए। सरकार के के द्वारा दवा और जांच सब निशुल्क है।

इस अवसर पर पौधारोपण भी हुआ |

इस मौके पर डॉ.कमलेश, चीफ फार्मासिस्ट, विश्वास संस्थान के सचिव विपिन बाजपेई, बडौदा उ. प्र. बैंक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, अर्चना दोहरे, दिव्यांशु वर्मा, रितेश कुमार, रामबली, कालीदीन, विकास बाजपेई, आदि मौजूद रहे। 

रिपोर्ट देवेंद्र कोरी 

Post a Comment

Previous Post Next Post