क्षमता एवं कुशलता की कुंजी है प्रशिक्षण: नोडल ऑफिसर (सरिता गुप्ता)

रायबरेली। क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान रायबरेली का डॉक्टर सरिता गुप्ता उप निदेशक (नोडल ऑफिसर) दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान बक्शी का तालाब लखनऊ द्वारा निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय आचार्य  अनूप कुमार पूरे स्टाफ सहित उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी द्वारा सुबह 10:00 बजे संस्थान पहुंचकर पहले संस्थान के समस्त स्टाफ से परिचय प्राप्त किया गया!

कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया जिसमें उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका, निरीक्षण पंजिका, ग्रांट रजिस्टर (प्रथम द्वितीय तृतीय) कैश बुक, चेक इशू रजिस्टर, एवं प्रशिक्षण संबंधी विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया।

 संस्थान पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सीएलएफ स्ट्रक्चर एंड मैनेजमेंट विषयक चल रहे प्रशिक्षण में महिलाओं के साथ रूबरू होकर प्रशिक्षण की महत्ता एवं प्रशिक्षण के प्रति प्रतिभागियों की जागरूकता का जायजा लिया। डीआरपी  राजेंद्र प्रसाद से विधिवत लेखा संबंधी चर्चा की।


 

उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा, कि प्रशिक्षण प्राप्त करने से कार्य की क्षमता एवं कार्य कुशलता दोनों में वृद्धि होती है राष्ट्रीय ग्रामीण राज्य का मिशन से जुड़कर महिलाएं अच्छा विकास कर रही हैं। संस्थान पर सेमिनार हाल में प्रशिक्षण के समय आचार्य अनूप कुमार द्वारा नोडल अधिकारी का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की महत्ता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद छात्रावास एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया, कृषि फार्म की व्यवस्था और सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया। संस्थान पर समस्त व्यवस्था को सही बताते हुए नोडल ऑफिसर द्वारा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरीक्षण आख्या अलग से जारी करने की बात कहते हुए शाम लगभग 4:30 बजे वापस लखनऊ को प्रस्थान कर गयीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post