किराना स्टोर नहरकोठी फुरसतगंज से चोरी थाना फुरसतगंज द्वारा चोरी का किया खुलासा !

 

चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल, 18,092 रुपये नकद, व मोटरसाइकिल की 01 बैटरी के साथ 01 नफर चोर गिरफ्तार ।

  @SBNewsAmethi 

फुरसतगंज/अमेठी!    पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20.05.2025 को थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मु0अ0सं0 49/25 धारा 305 बीएनएस थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी एवं मु0अ0सं0 60/25 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी में प्रकाश में आया अभियुक्त अमरहंस गिरी पुत्र हरिशंकर गिरी निवासी सधानगिरी मजरे रामपुर जमालपुर थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । 

तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 16,200 रुपये नकद बरामद हुआ । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 17/18.05.2025 की रात में अपने साथी लवलेश यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी सधानगिरी मजरे रामपुर जमालपुर थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी के साथ मिलकर दिलीप किराना स्टोर नहरकोठी फुरसतगंज से चोरी किया था ,बरामद 16,200 रुपये उसी चोरी के है व शेष रुपये लवलेश यादव के पास है । हम दोनो ने मिलकर लगभग 20 दिन पहले मौर्या जलपान गृह के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था । मोटरसाइकिल की बैटरी व चोरी के शेष रुपये लवलेश यादव के घर पर रखा है । अभियुक्त अमरहंस गिरी की निशानदेही पर लवलेश यादव के घर से मोटरसाइकिल की 01 बैटरी व कुल 1892 रुपये नकद बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाहीः-मु0अ0सं0 60/25 धारा 331(4),305,317 ,मु0अ0सं0 49/25 धारा 305,317 में 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – श्रीराम पाण्डेय , उ0नि0 रामवीर सिंह , उ0नि0 तौसीफ हुसैन खां ,हे0का0 शैलेश चौधरी  ,का0 विनय कुमार गौतम , का0 अजीत कुमार कुशवाहा !

Post a Comment

Previous Post Next Post