पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर त्रिपाठी को उनके शिष्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर गुरु पूर्णिमा की दी बधाई


 मनुष्य का कल्याण गुरु पूजन से नहीं,बल्कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर होता है- एडवोकेट  नीलम 

रायबरेली/ गुरु पूर्णिमा का पर्व पर पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रायबरेली दीवानी में पूर्व जिला  शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर त्रिपाठी को उनके शिष्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर गुरु पूर्णिमा की बधाई दी! अमेठी भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट नीलम ने कहा कि मनुष्य का कल्याण गुरु पूजन से नहीं, बल्कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर होता है-

 गुरु के बिना संसार में न तो ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है और न ही हम भवसागर के पार हो सकते हैं। अंधेरे जीवन में प्रकाश भरने का काम गुरुजन करते हैं। यूं तो हर दिन गुरु का वंदन हमें करना चाहिए। लेकिन एक विशेष दिन ऐसा भी होता है जब हमें उनकी कृतज्ञता जरूर प्रकट करनी चाहिए, वो है गुरु पूर्णिमा। गुरु महर्षि वेदव्यास के जन्म दिवस को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।



इसे आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने और किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। यह दिन पूर्ण रूप से गुरु के प्रति समर्पित होता है। इस अवसर पर विजय कुमार बाजपेई एडवोकेट, मुकेश बाजपेई उपाध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन, एडवोकेट नीलम जिला मंत्री भाजपा अमेठी, एडवोकेट संदीप त्रिपाठी, एडवोकेट साक्षी शर्मा, एडवोकेट अजीत वर्मा,एडवोकेट सिवम् बाजपेई,आदि लोग उपस्थित  रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post