38 मनोरोगियों को मिली मुफ्त दवाएं, डॉक्टरों की टीम ने किया उपचार
सलोन/रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अधिक्षक डॉ अमित कुमार सिंह व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ शुभकरन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया । विधायक ने उपस्थित मनोरोगियों को फल वितरण कर लोगों से स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली !
मानसिक स्वास्थ्य समस्या स्क्रीनिंग, उपचार और जागरूकता शिविर में विभिन्न मानसिक व नशा संबंधी समस्याओं और तनाव व आत्महत्या जैसी समस्याओं की स्क्रीनिंग कर पीड़ितों को उपचार व मनोवैज्ञानिक परामर्श भी प्रदान किया गया। शासन के निर्देशानुसार महिने के प्रत्येक मंगलवार को सीएचसी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप कुमार और उनकी टीम के सदस्य रिजवाना परवीन, अमित सिंह, संजय प्रजापति तथा संदीप कुमार शर्मा ने मरीजों का उपचार किया।
इस अवसर पर आशीष निर्मल (बीसीपीएम), देवेंद्र भारती (नेत्र परीक्षण अधिकारी), प्रदीप कुमार, हरि प्रसाद यादव, फुलचंद मौर्या, चीफ फार्मासिस्ट कमालुद्दीन ,शिवा आशीष यादव एंव कार्यक्रम में सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।






